बैंक ऑफ इंडिया 700 एटीएम बंद करने वाली है जाने वजह

0
90
join us-9918956492————————————————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े——————————– 
देश के सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में से एक बैंक ऑफ इंडिया (BOI) लागत कम करने के लिए करीब 700 एटीएम बंद करने जा रहा है। इसके अलावा बैंक 300 अन्‍य एटीएम को बंद करने पर भी विचार करेगा। बैंक के इस फैसले से बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों को परेशानी हो सकती है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बैंक ए.टी.एम. को बंद करने का निर्णय लेने से पहले ग्राहक की आवश्यकताओं, उपयोग पैटर्न और स्थान पर विचार कर रहा है। अप्रैल में बैंक ने 90 ए.टी.एम्ज को बंद कर दिया था। जानकारी के  मुताबिक, एनपीए को कम करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक ऑफ इंडिया के खिलाफ तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई शुरू की है।

बैंक के एसेट्स की गुणवत्ता अधित एनपीए के कारण खराब हो गई है। पिछले दिनों जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2017 के अंत तक बैंक ऑफ इंडिया का कुल एनपीए बढ़कर 12.62 फीसदी और नेट एनपीए 6.47 फीसदी हो गया। ऐसे में यह स्थिति बैंक के लिए चिंताजनक है। 

बैंक की कुल संपत्ति की गुणवत्ता हाई एन.पी.ए. के कारण खराब हो गई है। मार्च, 2017 के अंत में बैंक ऑफ  इंडिया का कुल एन.पी.ए. बढ़कर 13.22 प्रतिशत हो गया था, जो पिछले साल 13.07 प्रतिशत था। बैंक ऑफ इंडिया की वैबसाइट पर एक प्रैजैंटेशन के मुताबिक बी.ओ.आई. ने पहले ही देश में ए.टी.एम. की संख्या कम कर ली थी।

https://www.youtube.com/watch?v=eBIyfSqbc0o


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here