Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeबेखौफ लुटेरों ने नवागंतुक थानाध्यक्ष को दी सलामी, तमंचे की नोंक पर...

बेखौफ लुटेरों ने नवागंतुक थानाध्यक्ष को दी सलामी, तमंचे की नोंक पर युवक को लूटा

बेखौफ लुटेरों ने नवागंतुक थानाध्यक्ष को दी सलामी, तमंचे की नोंक पर युवक को लूटा

– नौबस्ता थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना
– तिलक समारोह से लौट रहा था युवक
– बाईपास पर तमंचा अड़ाकर लूटा लाखों का माल

कानपुर महानगर। विगत दिनों नौबस्ता थाना क्षेत्र में हुई बैंक लूट के बाद अधिकारियों की नजरों में चढ़े नौबस्ता एस.ओ. को हटा दिया गया था। लेकिन अपराधियों का गढ़ बने नौबस्ता में नवागंतुक थानाध्यक्ष को बेखौफ बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देकर सलामी दे दी। लूट के शिकार पीड़ित ने नौबस्ता थाने में तहरीर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डी0 ब्लाक श्यामनगर निवासी विपिन मोगा उर्फ बब्लू बर्रा स्थित एक स्टूडियो में काम करते हैं। इनका काम शादी समारोहों आदि कार्यक्रम की बुकिंग पर फोटोग्राफी करना है। पीड़ित ने बताया कि बीती रात करीब साढ़े दस बजे वह एक तिलक समारोह से फोटोग्राफी का काम समाप्त करके घर जा यह था। यशोदानगर बाईपास पर प्रताप होटल के पास पहुंचा ही था कि सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने ओवरटेक करके तमंचा दिखाकर रोंक लिया। बदमाशों ने तमंचे की नोक पर उनसे कीमती कैमरा, मोबाइल,पर्स, गाड़ी की चाभी सहित सारा सामान लूटकर भाग गये।
अपने साथ हुई लूट की घटना की शिकायत पीड़ित ने नौबस्ता थाने में की है।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट


9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular