Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeबिना हेलमेट लगाए नहीं मिल सकेगा पेट्रोल  

बिना हेलमेट लगाए नहीं मिल सकेगा पेट्रोल  

लखनऊ। यातायात व ट्रैफ़िक व्यवस्था के मद्देनजर लखनऊ पुलिस सक्रिय है।जहाँ एक तरफ बढ़ते यातायात व लापरवाही से एक्सीडेंट के मामले सामने आ रहे तो वहीं  ट्रैफ़िक व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर प्रशासन ने एक फरमान जारी किया है।लखनऊ एसएसपी के आदेशानुसार शहर के 67 पेट्रोल पम्पों पर अब पुलिस रखेगी नजर,बिना हेलनेट लगाए नहीं मिल सकेगा पेट्रोल साथ ही बाइक चालकों का कटेगा चालान।
लखनऊ एसपी कलानिधि नैथानी के आदेशानुसार बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाये जा रहे है। इस अभियान  में No Helmet _No Petrol के तहत कार्रवाई की जाएगी।15 जुलाई से हर रोज सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक शहर के चिन्हित किए गए कुल 67 पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी।
एसएसपी नैथानी का कहना कि यातायात के मद्देनजर किसी प्रकार की दुर्घटना न हो इसके लिए शहर के 67 पेट्रोल पम्पो पर बिना हेलमेट वाहन चालकों को पेट्रोल नही दिया जायेगा। इसके लिए समस्त प्रभारी निरीक्षक /थाना प्रभारी सक्रियता से अनुपालन कराएंगे। किसी व्यक्ति को बिना हेलमेट के पेट्रोल न दिया जाए तथा बिना हेलमेट वाहन चलकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाये।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular