Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeबिजली विभाग और स्वास्थ्य विभाग मुख्यमंत्री के चहेते मंत्रियों के पास हैं...

बिजली विभाग और स्वास्थ्य विभाग मुख्यमंत्री के चहेते मंत्रियों के पास हैं यही कारण है कि ये दोनो ही विभाग मनमाने तरीके से कार्य कर रहे:डाॅ0मसूद अहमद

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि प्रदेष में बिजली विभाग और स्वास्थ्य विभाग मुख्यमंत्री के चहेते मंत्रियों के पास हैं यही कारण है कि ये दोनो ही विभाग मनमाने तरीके से कार्य कर रहे हैं। वास्तविकता यह है कि दोनो ही विभाग जनहित से जुडे हुये हैं और कदम कदम पर जनता के हितों की रक्षा करना इनका दायित्व है। लगभग 15 महीने के योगी आदित्यनाथ के शासन में इन विभागों के मंत्रियों द्वारा केवल घोषणाएं की गयी और वास्तविक धरातल पर स्थिति विपरीत ही पायी गयी।
डाॅ0 अहमद ने कहा कि प्रदेष के सुदूर क्षेत्रों तक अबाध गति से बिजली पहुंचाने की घोषणाएं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा करते चले आ रहे हैं परन्तु सुदूर क्षेत्रों की बात सोचना बेइमानी होगी जबकि प्रदेष की राजधानी में ही बिजली विभाग की कार्यषैली सोचनीय है और विभिन्न क्षेत्रों में इस भीषण गर्मी के महीने में भी 12-12 घण्टे बिजली गायब रहती है। यहां यह भी उजागर करना प्रासंगिक होगा कि केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की सगी बहन का गांव जो चंदौली जनपद में स्थित है वहां अब तक बिजली के खम्भे ही नहीं है। केन्द्र सरकार और प्रदेष सरकार लगातार गांव गांव और घर घर बिजली पहुंचाने का प्रचार कर रही है। स्वास्थ विभाग की दषा भी सोचनीय है। पूर्वांचल में जापानी इन्सेफिलाटिस का प्रकोप अब भी चल रहा है और सुदूर क्षेत्रों में स्थिति प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर लगातार दवाओं के साथ साथ डाक्टरों का अभाव देखने को मिल रहा है। मरीज वहां तक आते हैं और बिना उपचार के मायूस होकर वापस चले जाते हैं। स्ट्रेचर और एम्बुलेंस का सर्वथा अभाव है।
रालोद प्रदेष अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मषविरा देते हुये कहा कि जिस तरह से प्रदेष की जनता ने उ0प्र0 को तरक्की की राह पर ले जाने के लिए उन्हें प्रदेष की बागडोर सौंपी है उसी प्रकार उन्हें स्वयं और अपने चहेते मंत्रियों को मिथ्या घोषणाएं करने से बचना चाहिए और धरातल पर जनहित की योजनाओं को कार्यरूप देना चाहिए। नहीं तो राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी आम जनता के साथ सडको पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।
————————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular