Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeबाबू सुंदर सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज में पहुंचे ब्रजेश पाठक कार्यक्रम का समापन...

बाबू सुंदर सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज में पहुंचे ब्रजेश पाठक कार्यक्रम का समापन करना

JOIN US-9918956492———————————————–
बाबू सुंदर सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज में पहुंचे ब्रजेश पाठक कार्यक्रम का समापन करना
मोहनलालगंज।मंगलवार निगोहां के बाबू सूंदर सिंह इंजीनियरिंग कालेज में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक खेल कूद स्पर्धा प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। जहां समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक का निगोहां कस्बा व कालेज में जोरदार स्वागत हुआ।कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने खेलकूद के सभी विजेता और उप विजेताओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर मंत्री जी ने छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए अपने सन्देश में स्पोर्ट्स की महंत्ता को बताया । कहा कि  खेलकूद हामरे जीवन का महत्वपूर्ण विषय है। खेलकूद से शरीर स्वस्थ के साथ -साथ देश की तरक्की भी बढ़ेगी। वहीं इस समापन समारोह में विधायक हर्रैया बस्ती केअजय सिंह भी पहुंचे । कालेज अध्यक्ष आनंद शेखर सिंह ने पदक , ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर बच्चो को समान्नित किया। प्रतियोगिता मे क्रिकेट, वॉलीबॉल , फुटबॉल , बास्केट बॉल , रिले रेस , लॉन्ग जम्प , हाई जम्प , कैरम , चैस आदि खेलो का आयोजन किया गया। जिसमे सभी विजेता और उप विजेताओं को पुरुष्कृत किया गया।इस मौके पर उपाध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रदीप बाजपाई,  स्वपन रॉय, जयंत सिंह ( ट्रस्टी) मौजूद थे ।वहीं समारोह में पहुंचने से पहले निगोहां कस्बे में निगोहां व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र दीक्षित आशीष त्रिपाठी,जावेंद्र तिवारी सहित कस्बा वाशियों द्वारा कस्बे में ब्रजेश पाठक मंत्री का जोरदार स्वागत किया।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट—————————-
———————————————————————————————————————
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular