बच्चो के झगड़े में चले लाठी ठण्डे महिला का सर फटा
मोहनलालगंज।निगोहां के रंजीत खेडा गांव में बच्चों के झगड़े को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिला को ईंट पत्थर व लाठी डंडे से मार कर लहुलुहान कर दिया। जिसमें महिला का सर फट गया और वह बेहोश हो गई । ग्रामीणों की मदद से पीड़ित महिला निगोहां थाने पहुंची जहां पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।रंजीत खेडा गांव की रहने वाली सरोज कुमारी ने बताया कि रोजी रोटी के लिए उनका पति पवन दिल्ली में रहता है।

वह घर पर अपने चार बच्चों के साथ अकेले रहती है उनके जेठ व सास ससुर अलग घर में रहते है। बुधवार को उनका छोटा बेटा व जेठ माताप्रसाद के बेटे के साथ खेल रहा था तभी दोनो बच्चे आपस मे झगड़ा कर लिए जिसको लेकर उनके जेठ माताप्रसाद, अपने बेटे मंशाराम व पत्नी रामदुलारी व ससुर रामऔतार के साथ उनके घर मे लाठी डंडे लेकर आ धमके और बच्चों के झगड़े की बात पर गाली गलौज करने लगे जब उसने इसका विरोध किया तो सभी लोगों ने लाठी डंडे व ईंट पत्थर से उन पर हमला कर दिया जिससे उनका सर फट गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ी जिसके बाद सभी मौके से भाग निकले। जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसे लेकर निगोहां थाने पहुंचे जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी मोहनलालगंज भेजा।

राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





