join us-9918956492————————————-
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े————–
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर चल रहे विवाद के बीच समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने विवादित बयान दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आजम ने रामपुर में चुनावी सभा के दौरान ‘पद्मावती’ विवाद पर तंज कसते हुए कहा कि यह कैसी राजगिरी है, एक फिल्म में डांस करने वाली ‘नचनिया’ से डर गए। बड़ी-बड़ी पगड़ियां लगाकर फिल्मों का विरोध कर रहे हैं। फिल्मों की मुखालिफत नहीं की जाती है, मजे लिए जाते हैं। आजम खान ने ये भी कहा कि आज जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं जो वो कल तक अंग्रेजों के बस्ते उठाया करते थे। अंग्रेजों के सम्मान में झुककर 40 सलाम करते थे। आजम खान से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म का विरोध करने पर राजपूतों के लिए आपत्तिजनक बात कही थी। थरूर ने कहा था कि ब्रिटिशों ने जब मान सम्मान रौंदा था तो भाग खड़े हुए थे ये महाराजा।

https://www.youtube.com/watch?v=ZPQde_k8FYA&t=12s
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





