Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeफाल्ट और अनुरक्षण के नाम पर दो से दस घंटे की हो...

फाल्ट और अनुरक्षण के नाम पर दो से दस घंटे की हो रही अघोषित कटौती

मोहनलालगंज की जनता बिजली न मिल पाने कर रही त्राहि-त्राहि, सड़कों पर उतरेंगे ग्रामीण
फाल्ट और अनुक्षण के नाम पर दो से दस घंटों की हो रही अघोषित कटौती
मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज तहसील क्षेत्रों में सेस तृतीय के वितरण खण्ड मोहनलालगंज का आलम यह है कि अनुरक्षण कार्य और फाल्ट के नाम पर भीषण गर्मी में बिजली की आपूर्ति बाधित की जा रही है। ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग को फोन लगाते है। तो अधिकारियों का फोन बंद हो जाता है। ऐसी भीषण में जहां लोगों का जीन दुश्वार है। वहीं बिजली विभाग के अधिकारी फोन बंद कर चैन की बंशी बजा रहे है।
मोहनलालगंज सेस तृतीय वितरण खण्ड की सभी क्षेत्रों सिसण्डी, कनकहा, समेसी, निगोहा, जैसे दर्जनों कस्बों और सैकडों गांव में बिजली विभाग की मेहरबानी का दंश ग्रामीण झेलन को मजबूर है। ग्रामीणों की लगातार आ रही शिकायतों को संज्ञान में उपजिलाधिकारी संतोष सिंह ने संज्ञान लेकर जिम्मेदार अधिकारियों फोन करते है तो अधिकारियों से झूठे फाल्ट का रोना रोते है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी सरकार की फिजा को धूमिल करने की नीयत से बिना सूचना के किये जा रहे अनुरक्षण कार्य। ग्रामीणों क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बुरी स्थिति औरतों और बच्चों को हो रही है। लोगों के घरों में पीने के पानी तक की दिक्कते हो रही है। वहीं सिसेण्डी ग्रामीणों का कहना था कि सिसेंडी फीडर से जुड़े दर्जनों गावो में सुबह 10 बजे से लेकर बिजली शाम पांच तक सुचारू नही सकी। विधुत उपभोक्ता परेशान है अधिकारी फोन तक नहीं उठाते है। दूसरी तरफ कनकहा में सहित दर्जनों गांवों में दोपहर बारह बजे की गही बिजली शाम को पांच बजे 10 मिनट के लिये आयी और फिर चली जाती है। ग्रामीणों ने अधिकारियों को सोशल मीडिया के जरीय बिजली की आपूर्ति न होने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है। बिजली विभाग की घोर लापरवाही की हद तो तब हो जाती है। जब भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के सहित जिम्मेदार अधिकारियों के फोन को नजरअंदाज किया जाता है। पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पार्टी की छवि को धूमिल करने की नीयत से ऐसे किया जा रहा है जबकि सरकार की तरफ पर्याप्त बिजली मुहैया करायी जा रही है।
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular