Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeफार्मासिस्टों ने सीएमओ के खिलाफ खोला मोर्चा, 10 सूत्रीय मांग को लेकर...

फार्मासिस्टों ने सीएमओ के खिलाफ खोला मोर्चा, 10 सूत्रीय मांग को लेकर दिया धरना

फार्मासिस्टों ने सीएमओ के खिलाफ खोला मोर्चा, 10 सूत्रीय मांग को लेकर दिया धरना
गोरखपुर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत फार्मासिस्टों ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय पर जोरदार धरना दिया । फार्मासिस्ट अपने 10 सूत्रीय मांग पर सीएमओ द्वारा संज्ञान न लिए जाने से आक्रोशित थे । धरने को संबोधित करते हुए संगठन के मंत्री डी0के0 सिंह ने बताया कि सीएमओ कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। कर्मचारियों की नियम संगत मांगों पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। कार्य लेने के बाद भी कई माह का फार्मेसिस्टों का बकाया वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है । महानिदेशालय को भ्रामक सूचनाएं प्रेषित कर फार्मासिस्टों का अन्य जनपदों में स्थानांतरण कराकर उत्पीड़न किया जा रहा है । राष्ट्रीय कार्यक्रम जैसे नसबंदी आदि में आवंटित धनराशि का गोलमाल किया जा रहा है । फार्मासिस्टों से ड्यूटी लिस्ट के विपरीत कार्य लिए जा रहे हैं । स्कूल डिस्पेंसरी मेडिकल केयर सेंटर को साजिश के तहत बन्द किया जा रहा है। शासन के द्वारा अनुमोदित सूची के अनुसार औषधियों की आपूर्ति नहीं हो रही है । स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मचारियों के डीए एरियर बकाया है । वीआईपी ड्यूटी में अव्यवस्था का आलम यह है कि एंबुलेंस होते हुए भी जीवन रक्षक उपकरण एवं औषधियों सवारी गाड़ी से भेज कर माननीयों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है । इन सब मुद्दों को अनेक बार सीएमओ  के सामने उठाया गया ।
पिछले 13 मार्च को अपने 10 सूत्रीय मांगों से संबंधित मांग पत्र को भी प्रेषित करते हुए उनके निराकरण हेतु अनुरोध किया गया था परंतु उनके संज्ञान न लेने के कारण संघ के सदस्यों का आक्रोशित होना स्वाभाविक था । जिसके कारण संघ को धरना देने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहां की मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। निर्धारित अवधि पूरी होने पर आंदोलन चलाया जाएगा । इसके अलावा कर्मचारियों की शिकायत मुख्यमंत्री जी से भी की जाएगी।  उन्होंने कहा कि सीएमओ कार्यालय में भ्रष्टाचार को समाप्त कराने और इस कर्मचारी विरोधी सीएमओ के स्थानांतरण तक आंदोलन जारी रहेगा । धरने को गिरजा पति त्रिपाठी, त्रिपाठी त्रिपाठी, बृजेश गुप्ता, उमेश पांडे, दिलीप गुप्ता, संतोष पाठक, मोहम्मद फारुख, गिरजेश आदि ने भी संबोधित किया। इसके अलावा दयाराम यादव, अनिल सिंह, संदीप सिंह, अशोक राय, डीके यादव, आनंद मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, यशवंत सिंह,  वीरेंद्र त्रिपाठी, वीरेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, हरीराम त्रिपाठी, विनोद पांडे, आदि उपस्थित रहे।
मन्नवर रिज़वी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular