Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeप्रधानमंत्री ने मजाक बनाया इनकी हंसी का

प्रधानमंत्री ने मजाक बनाया इनकी हंसी का

JOIN US-9918956492——————————————–
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस की नेता रेणुका चौधरी के हंसने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ‘‘रामायण धारावाहिक समाप्त होने के बाद पहली बार ऐसी हंसी सुनाई दी है।’’ राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का प्रधानमंत्री जब जवाब दे रहे थे उसी दौरान किसी बात पर कांग्रेस की नेता रेणुका चौधरी जोर से हंसीं। सभापति एम.वेंकैया नायडू ने रेणुका के हंसने पर उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए टोका और कहा कि प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कांग्रेस नेताओं से कहा कि रेणुका को इस तरह का व्यवहार नहीं करने के लिए कहा जाए अन्यथा वह उन पर कार्रवाई करेंगे इस पर प्रधानमंत्री ने कहा ‘‘रेणुका जी को कुछ मत कहिए क्योंकि रामायण धारावाहिक समाप्त होने के बाद पहली बार ऐसी हंसी सुनाई दी है।’’ प्रधानमंत्री की इस तीखी टिप्पणी के बाद जहां सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों में हंसी की लहर दौड़ गई वहीं रेणुका कुछ कहती दिखाई दीं लेकिन उनकी आवाज ठहाकों में सुनाई नहीं दी। उनके चेहरे से हंसी कहीं उड़ गई थी।

https://www.youtube.com/watch?v=PBLx74WM1t8


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular