मलिहाबाद लखनऊ।प्रधानमंत्री नई दिल्ली में देश भर के किसानों और वैज्ञानिकों को कृषि के सम्बन्ध में सम्बोधित करेंगे जिसके चलते रहमानखेड़ा कृषि फार्म में विशेष इंतजाम किए गए हैं।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान रहमान खेड़ा के निदेशक डॉ शैलेन्द्र राजन ने बताया कि कल 17 मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली में हो रहे‛कृषि उन्नति मेला 2018’किसानों व कृषि वैज्ञानिकों को संबोधित करेंगे इस मेले में माल-मलिहाबाद के 50 प्रगतिशील किसान भी सहभागिता करेंगे इसके अलावा रहमान खेड़ा संस्थान में 500 किसानों को प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण सुनाने व आम की फसल की समसामयिक समस्याओं पर आयोजित गोष्ठी में सहभाग करने हेतु विशेष इंतजाम किया गया है इस दौरान किसानों को आम की बागवानी,फसल सुरक्षा के अलावा साप्ताहिक कृषि परामर्श तथा व्हाट्सअप और संस्थान की वेबसाइट के उपयोग का तकनीकी ज्ञान भी दिया जाएगा।
पंचदेव यादव की रिपोर्ट





