Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeप्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं : योगी

प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं : योगी

JOIN US-9918956492—————————————————
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े———————————- 
मुख्यमंत्री के रूप में महंथ योगी आदित्यनाथ का अवधनामा पर पहला सम्बोधन
प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं : योगी
सीएम योगी ने कहा कि आस्था का यह ज्वार प्रदेश के विकास में भी सहभागी बनेगा

https://www.youtube.com/watch?v=G2vQFH8cW2c&t=114s

गोरखपुर । मकर संक्रांति के अवसर पर ऐतिहासिक गोरखनाथ मंदिर में प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में महंत योगी आदित्यनाथ ने पहली बार खिचड़ी चढ़ाई ।
इस अवसर पर *अवधनामा* के माध्यम से प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सीएम योगी ने कहा कि सनातन धर्म का यह महापर्व है, हर प्रकार के मानवीय व शुभ कार्यों के लिए प्रशस्त तिथि भी है। यह पर्व पूरे देश के अंदर अलग-अलग नामों व रूप में मनाया जा रहा है । पौराणिक रूप से इस पर्व की महत्ता को देखते हुए इसे बहुत महत्व दिया गया है । गोरखपुर में इसे खिचड़ी संक्रांति के रुप में मनाया जाता है । इस अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरु गोरक्षनाथ पर अपनी आस्था से खिचड़ी चढ़ाने आते हैं । सीएम योगी ने कहा कि इस बार भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने खिचड़ी चढ़ाई है जिसका सिलसिला आज देर रात तक जारी रहेगा और इसके साथ ही मकर संक्रांति पर एक माह तक चलने वाला प्रसिद्ध खिचड़ी मेला प्रारंभ हो चुका है । श्रद्धालुओं की श्रद्धा और सुरक्षा का पूरा प्रबंध किया गया है । सीएम महंत योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शीतलहरी के विपरीत परिस्थितियों पर श्रद्धालुओं की आस्था भारी पड़ रही है, उन्होंने उम्मीद जताई कि आस्था का यह ज्वार प्रदेश के विकास में भी सहभागी बनेगा । इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश वासियों को पुनः मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हम सब को सुख शांति और खुशहाली की तरफ ले जाएगा।
——————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular