join us-9918956492————————————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े——————-
न्यायमूर्ति एस.बी.एस.राठौर ने किया पुस्तक दान मेले का समापन
सेना कोर्ट परिसर में आयोजित पंद्रह दिवसीय पुस्ताक दान मेले का सफ़ल समापन सेना कोर्ट के न्यायमूर्ति एस.बी.एस.राठोर ने किया जो कार्यक्रम के मुख्य-अतिथि थे l कार्यक्रम में ले.जनरल ज्ञान भूषण, एयर मार्शल बी.बी.प्रसाद सिन्हा, रजिस्ट्रार सीमित कुमार, विंग कमांडर एस.एन.दिवेदी और मुख्य सुरक्षा अधिकारी ए.एन.झा शामिल हुए l मुख्य अतिथि ने कहा कि अपने पूरे जीवन काल में मैंने इस तरह की अनूठी पहल नहीं देखी जहाँ बार के सदस्यगण स्वयं सामने आकर अपने संसाधनों को सृजित किए हों लेकिन ए.ऍफ़.टी बार ने स्वयं के प्रयास से करने में सफल रही जो कि सराहनीय है, ले.जनरल ज्ञान भूषण ने पूरे कार्यकाल का अद्भुद कार्यक्रम बताते हुए भारी संख्या में पुस्तकें भी देने की बात कही, एयर मार्शल ने सतत जारी रहने की इच्छा व्यक्त की, बार के अध्यक्ष डा.चेत नारायण सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि मेले के माध्यम से बार में करीब दो लाख बीस हजार की कीमत की पुस्तके प्राप्त हुईं जिसके लिए पूरी बार बधाई की पात्र है l

बार के जनरल सेक्रेटरी विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सदस्यों का हित पुस्तकों के माध्यम से साधना था जो स्वतः स्फूर्त प्रयास से किया जाना था जिसे सदस्यों ने समग्रता में सहयोग करके पूरा किया और बार आज उस स्तर को प्राप्त करने में सफल रही, विजय पाण्डेय ने बताया कि बार-बेंच का उद्देश्य समाज के अंतिम-सैनिक को न्याय प्रदान करना है जिसे बगैर संसाधनों के संभव कर पाना मुश्किल था ऐसे में संसाधनों का सृजन हमारी प्राथमिकता में शामिल था जिसे हमने सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया , पाण्डेय ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता डी एस तिवारी और सुनील शर्मा ने दस वर्ष का सुप्रीम कोर्ट केसेस और ए.सी.आनलाईन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी उठाने का भी आश्वासन दिया, पाण्डेय ने समापन समारोह में शामिल श्री आर.चंद्रा, पारिजात बेलोरा, पी.के.शुक्ला, अशोक कुमार, अनुराग मिश्रा, शैलेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता शमशाद आलम,अंशुल, राजीव गुप्ता एवं आलम का आभार प्रकट किया l
https://www.youtube.com/watch?v=ZPQde_k8FYA&t=12s
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|