Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeपीस कमेटी की बैठक में की गई अपील, शांति पूर्वक मनायें ईद...

पीस कमेटी की बैठक में की गई अपील, शांति पूर्वक मनायें ईद का त्योहार

पीस कमेटी की बैठक में की गई अपील, शांति पूर्वक मनायें ईद का त्योहार
बर्रा थाने में हुई बैठक में संकल्प सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह रहे मौजूद
कानपुर महानगर। शहर में आने वाले ईद के त्योहार की धूम मची हुई है। कानपुर शहर में ईद का त्योहार शांति पूर्वक निपटे इसके लिये जिला प्रशासन और कानपुर पुलिस प्रशासन सभी थाना क्षेत्रों में संभ्रांत लोगों के साथ बैठकें करके शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील कर रहा है।
आज ईद के त्योहार को देखते हुए बर्रा थाने में थानाध्यक्ष बर्रा संतोष सिंह ने अपने थाना क्षेत्र में पीस कमेटी के सदस्यों के साथ एक बैठक की। हुई इस बैठक में सभी से शांति पूर्वक ईद का त्योहार मनाने की अपील की गई। इस दौरान मौजूद सभी सदस्यों और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों से कहा गया कि आने वाले ईद के त्योहार में किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था बाधित न होने पाये इसका सभी लोग खास तौर पर ध्यान रखें।
बर्रा थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक में थानाध्यक्ष बर्रा संतोष सिंह, जनता नगर चौकी इंचार्ज संतोष कुमार सिंह, संकल्प सेवा समिति के प्रमुख एवं पीस कमेटी के सदस्य संतोष सिंह चौहान, मोहम्मद परवेज, इश्लाम, सुरेश रतनानी, समर जिलानी, नीरज चौहान, पार्षद पति देवेंद्र द्विवेद, पार्षद संजीव मिश्रा आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular