Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeपिता व बहन की पिटाई से नाराज छात्रा ट्रेन के आगे कूदी...

पिता व बहन की पिटाई से नाराज छात्रा ट्रेन के आगे कूदी एक,महिला ने बचाया

पिता व बहन की पिटाई से नाराज छात्रा ट्रेन के आगे कूदी एक,महिला ने बचाया
मोहनलालगंज।अपने पिता, व बहन की पिटाई से क्षुब्ध एक छात्रा घर से भागकर रेलवे ट्रैक पर जान देने पहुंच गई। वही एक महिला ने बचाया और उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस की पूँछतांछ के बाद छात्रा के परिवारजनों को सूचना कर उनको मौके पर बुलाया जहां छात्रा ने अपने पिता के साथ जाने से इनकार कर दिया जिसके बाद लगभग तीन घंटे पुलिस व महिला द्वारा समझाने के बाद छात्रा को परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया।
उन्नाव जनपद के मौरावां  बलुवा खेडा गांव के रहने वाले किसान हरिनाम की बेटी बन्दना बीएससी की छात्रा है।मंगलवार दोपहर अपने पिता व बहन की पिटाई से नाराज घर से भाग निकली भागने के बाद शाम निगोहां के लालपुर गांव के पास ट्रेन की पटरी पर जान देने पहुंच गई । और ट्रेन आते ही लालपुर गांव की सविता ने उसे ट्रैक से खींच लिया और उसकी जान बचा ली। जिसके बाद सविता देर रात उसे लेकर निगोहां थाने पहुंची।छात्रा ने बताया कि उसके पिता हरिनाम, बहन सैलकुमारी उसको बहुत मारते पीटते और तरह -तरह सर प्रताड़ित करते रहते है। पुलिस ने पूँछतांछ के बाद छात्रा के परिवारजनों को सूचना कर उनको मौके पर बुलाया जहां छात्रा ने अपने पिता के साथ जाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद लगभग तीन घंटे महिला पुलिस व महिला सविता द्वारा काफी समझाने के बाद छात्रा को परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया। छात्रा के पिता हरिनाम ने बताया कि मंगलवार को उनकी बेटी नराज होकर घर से चली गयी थी जिसकी तलाश की गई न मिलने पर मौरावां थाने पर बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular