
हरयाणा के पलवल में बनी एक मस्जिद में कथित तौर पकिस्तान के चरमपंथी संगठन लश्कर ए तैबा की तरफ से आर्थिक मदद आने का मामला सामने आया है इस सिलसिले में मस्जिद के इमाम सहित तीन अन्य लोगो को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
राष्ट्रीय जाँच एजेंसी NIA ने पलवल के उत्तावर गांव में बनी ख़ुलाफ़ा-ए-राशिदीन मस्जिद में जांच के बाद पाया है कि मस्जिद के निर्माण में पाकिस्तान के चरमपंथी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के द्वारा भेजा गया पैसा लगा है.
मस्जिद के इमाम समेत तीन लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है. हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि मस्जिद ज़मीनी विवाद में फंसी हैं और उन्हें इसके लश्कर-ए-तैयबा से संबंधों की कोई जानकारी नहीं थी.
मिली जानकारी के मुताबिक, NIA अधिकारियों ने 3 अक्टूबर को जांच की थी, इसके तीन दिन बाद ही एजेंसी ने कथित टेरर फंडिंग के मामले में मस्जिद के इमाम मोहम्मद सलमान समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया.





