join us-9918956492———————————————————
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े————————————–
पद्मावत फिल्म के विरोध में पेट्रोल छिड़क युवा ने की आत्महत्या करने का प्रयास

पद्मावत फिल्म का विरोध इतना बढ़ चूका है कि लोग आत्महत्या करने तक भी तैयार है। ऐसे एक फिल्म विरोधी युवक खुद पर पेट्रोल छिड़कर आत्महत्या करने की कोशिश किया। फिल्म विरोधियों का कहना है अगर किसी भी सिनेमा घरों में पद्मावत फिल्म चली तो अपनी जान दे भी सकेंगे और ले भी सकेंगे। इस तरह के बात सुनने के बाद अब तो जनता के साथ-साथ ही सिनेमा घरों के मालिक,प्रशासन भी परेशान है अगर फिल्म किसी भी हालत में सिनेमा घर में चली तो फिल्म विरोधी किसी भी हद को भी पार कर जायेंगे।

राजधानी लखनऊ के वैव सिनेमा हाल के पास फिल्म पद्मावत के विरोध में करणी युवा संघ के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया ऐसे में एक युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़कर ख़ुदकुशी करने का प्रयास किया। आप को बता दे फिल्म पद्मावती का विरोध पिछले कई महीनों से हो रहा है। जिसके बाद फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ने फिल्म का नाम पद्मावत के साथ ही कुछ विरोधाभास सीन भी कर दिया है। लेकिन फिल्म विरोधियों का मानना है कि यह फिल्म किसी भी हाल में न चल पाए। क्योंकि यह फिल्म अगर किसी हाल में चली तो हम हिन्दू समाज के महिलाओं का अपमान होगा। इसी अपमान को रोकने के लिए फिल्म न चल पाए।
सतीश संगम की रिपोर्ट—————————
——————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





