JOIN US-9918956492——————————————–
नील क्रांति योजना में 30 जनवरी तक आवेदन करें मत्स्य पालक
गोरखपुर । मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य ने बताया है कि ग्राम सभा के इस वर्षीय पट्टे पर आवंटित तालाबो, जिनकी पट्य अवधि 5 वर्ष से अधिक अवशेष है, का नील क्रान्ति योजनान्तर्गत सुधार/उत्पादन निवेशों हेतु जनपद को कुल 6.00 हे0 का लक्ष्य तथा निजी क्षेत्र में सीड रियरिंग इकाई निर्माण हेतु कुल 7.00 हे0 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उक्त योजनान्तर्गत का एक हे0 के तालाब के सुधार हेतु कुल प्रोजेक्ट कास्ट रू0 3.50 लाख तथा उत्पादन निवेश हेतु रू0 1.50 लाख है। सीड रियरिंग इकाई की स्थापना हेतु प्रोजेक्ट कास्ट रू0 6.00 लाख प्रति हे0 है। सभी योजनाओं में प्रोजेक्ट कास्ट के सापेक्ष सामान्य वर्ग को 40 प्रतिशत अनुदान शासन द्वारा दिया जायेगा तथा शेष धनराशि लाभार्थी द्वारा स्वयं के संसाधन/बैंक ऋण से वहन की जायेगी।

उन्होंने बताया कि जनपद के मत्स्य पालन अपना आवेदन पत्र तालाब/निजी भूमि अभिलेख इत्यादि सहित 30 जनवरी 2018 तक विकास भवन स्थित मत्स्य पालक विकास अभिकरण की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जायेगा। चयन प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर किया जायेगा। जनपद के इच्छुक व्यक्ति/मत्स्य पालक द्वारा किसी भी कार्य दिवस में उक्त योजना का विस्तृत विवरण मत्स्य पालक विकास अभिकरण गोरखपुर से प्राप्त की जा सकती है। 30 जनवरी के पश्चात कोई आवेदन स्वीकार नही किया जायेगा।
—————————————————————————————————————
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|