Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeनिगोहा में मासूम बच्चा मिला पुलिस ने पहुंचाया चाइल्डलाइन

निगोहा में मासूम बच्चा मिला पुलिस ने पहुंचाया चाइल्डलाइन

निगोहा में मासूम बच्चा मिला पुलिस ने पहुंचाया चाइल्डलाइन
मोहनलालगंज। निगोहां कस्बे में सोमवार को रोते बिलखते भटक रहे एक मासूम को एक टैम्पो चालक ने उससे पूंछतांछ की तो उसे ओर पता चला कि वो अपने घर वालो से बिछड़कर  भटका हुआ बच्चा है। जिसके बाद टैम्पो चालक मुन्ना काफी तक उसे घर वालो से मिलाने के लिए निगोहां कस्बे से लेकर आसपास घूमता रहा जब कुछ पता नही चला तो टैम्पो चालक उसे लेकर निगोहां थाने पहुंचा जहां पर पुलिस ने भी उससे काफी देर पूंछतांछ की ।
एसआई सुनील ने बताया की बच्चे की उम्र लगभग 8 वर्ष है जो पूंछतांछ में अपना नाम मोहित बताया व पिता का नाम नितिन बहन का नाम कामिनी बताया लेकिन वह अपने घर और गांव का पता नही बता पा रहा है। जिसके बाद उस बच्चे को लेकर आसपास गांव में पता लगाया गया पर उसके घर का पता नही लग सका जिसके बाद चाइल्ड लाइन में सूचना कर बच्चे को चाइल्ड लाइन भेज दिया गया।
राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट 
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular