Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeनिगोहा इलाके में अलग- अलग गांव में दो हत्याओं की सूचना से ...

निगोहा इलाके में अलग- अलग गांव में दो हत्याओं की सूचना से  घन्टो हलकान रही पुलिस

निगोहा इलाके में अलग- अलग गांव में दो हत्याओं की सूचना से  घन्टो हलकान रही पुलिस
मोहनलालगंज।निगोहां थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव से पुलिस को कंट्रोल रूम पर हत्या की सूचना पर निगोहा पुलिस हलकान रही। पहला मामला निगोहां के कर्मलीन खेडा नशेड़ी युवा सड़क किनारे बेसुध होकर गिरा पड़ा हुआ था।
तभी वहां से बाइक से गुजर रहा एक दूसरा नशेड़ी युवक ने गिरे पड़े युवक को देख पुलिस को कंट्रोल रूम पर हत्या हो जाने की सूचना दे दी। जिसके बाद आनन- फानन पुलिस मौके पर पहुंची जहां मामला कुछ और ही निकला। वहीं दूसरा मामला  लखनाखेड़ा गांव  में हुआ यहां के रहने वाले  नशेड़ी युवक ने पुलिस को 100 न0 पर सूचना दी कि गांव के अमरनाथ ने बाबूराम का मर्डर कर दिया यह सुन पुलिस के होश उड़ गए और आनन -फानन मौके पर पहुंचे जहां  फर्जी सूचना निकली। जिसके बाद पुलिस ने काल करने वाले के मोबाइल पर काल किया तो वह स्वीच ऑफ रहा। इंस्पेक्टर चैम्पियनलाल की माने तो नशेड़ियों द्वारा फर्जी सूचना मिलने पर पुलिस काफी परेशान रही।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट 
——————————————————————————————————————-
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular