निगोहां टोल पर पानी के एटीएम की शुरुआत

जिस तरह से केंद्र सरकार ने सभी टोल प्लाजा पर खानपान और पानी की व्यवस्था को लेकर निर्देश जारी किए थे। उसी क्रम में आज पूर्वी उत्तर प्रदेश में लखनऊ के रायबरेली रोड पर स्थित टोल प्लाजा से भी पानी के एटीम और खानपान के स्टॉल की शुरुआत की गई। जिसका उद्घाटन एन एच आई के परियोजना निदेशक पी.शिव शंकर ने फीता काटकर किया।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के निर्देश पर यह व्यवस्था लगू की जा रही है। पूरे देश में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के 372 टोल प्लाजा है जिनमें से लगभग 50 टोल प्लाजा पर यह व्यवस्था मुहैया करा दी गई है। वही आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित एनएच-24 बी के इस टोल प्लाजा से इसकी शुरुआत की गई है। जिसमें लोगों को खान-पान की व्यवस्था से लेकर पानी के एटीएम तक की व्यवस्था की गई है। जिससे लोगों को सुविधा मिल सके।
मुकेश द्विवेदी मोहनलालगंज
————————————————————————————————————-
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें





