Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeनिःशुल्क बाल मेले का समापन, प्रतियोगिताओं में पच्चीस हजार से ज्यादा बच्चों...

निःशुल्क बाल मेले का समापन, प्रतियोगिताओं में पच्चीस हजार से ज्यादा बच्चों ने दिखाया हुनर

निःशुल्क बाल मेले का समापन, प्रतियोगिताओं में पच्चीस हजार से ज्यादा बच्चों ने दिखाया हुनर

– बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला रहा बाल मेला
-क्लब निदेशक नीत कुमार नितिन ने कहा भविष्य में होते रहेंगे ऐसे आयोजन


कानपुर महानगर। कंपू शहर में नन्हें-मुन्नों के चेहरे पर मुस्कान लाने और उनके अंदर छिपे हुनर को निखारने के उद्देश्य से रोटरी क्लब कानपुर त्रिमूर्ति द्वारा मिक्की हाउस में लगवाये गये निःशुल्क बाल मेले का समापन हो गया। इस तीन दिवसीय मेले में आयोजित हुई भिन्न-भिन्न प्रतियोगिताओं में लगभग पच्चीस हजार बच्चों ने भाग लेकर अपना हुनर दिखाया जिसमें एक सैकड़ा देश के कर्णधारों ने पुरस्कार जीते।

किदवईनगर मिक्की हाउस पार्क में चल रहे बाल मेले में आयोजकों द्वारा निःशुल्क झूले, बाल प्रतियोगितायें, स्पोर्ट एडवेंजर आदि का आयोजन कराया गया। रोटरी क्लब कानपुर त्रिमूर्ति ने बच्चों के मानसिक विकास, और उनके मनोरंजन की दृष्टि से यह बाल मेला आयोजित कराया।
मेले के समापन पर विजेताओं को पुलिस अधीक्षक डॉ0 अशोक कुमार वर्मा की पत्नी डॉ0 अवन्तिका सिंह और क्लब के निदेशक नीत कुमार (नितिन) ने पुरस्कृत किया। मेले में कॉलीवुड एकेडमी, जी0 ब्लाक किदवईनगर स्थित यूरो किड्स स्कूल, इंडो अमेरिकन मॉन्टेसरी प्री स्कूल, अनिल इलेक्ट्रॉनिक, कांता मार्बल, चाइल्ड लाइन कानपुर, सुभाष चिल्ड्रेन होम, शुभी ड्रेसेस, रघुवंश एकेडमी बर्रा सहित कई प्रतिष्ठानों ने भाग लिया। सुभाष चिल्ड्रेन होम के अनाथ बच्चों द्वारा डाँस, गीत और अन्य प्रस्तुतियों ने जन मानस का मन मोहा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रोटरी क्लब कानपुर त्रिमूर्ति के निदेशक व समाज की उत्कृष्ट सेवा के लिये राज्यपाल द्वारा सम्मानित वरिष्ठ समाजसेवी नीत कुमार नितिन, कमलकांत तिवारी, देवेंद्र प्रताप सिंह, साइंस मल्होत्रा, विश्वजीत सिंह राठौर, अशोक सिंह (झब्बू), गौरव सचान, धर्मेन्द्र कुमार ओझा, प्रदीप पाण्डेय, रमाकांत तिवारी, अमन पाण्डेय, अभिषेक सिंह, योगेंद्र सिंह, प्रवेश सिंह चौहान (मुन्ना भइया) देव बक्शी (सोना) सहित कई लोग मौजूद रहे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट


9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular