नशे में कार सवार दुकानदार से भीडे,पुलिस ने लूट दर्ज की
मोहनलालगंज।नशे में धुत तीन कार सवार ने मंगलवार की देर रात फुटवियर की दुकान पर चप्पल खरीदने पहुंचे जहां मोल भाव को लेकर दुकान दार से गाली-गलौज कर डाली फिर वहा से कार पर सवार होकर भाग निकले फिर दुकान दार ने सौ नम्बर पर लूट की सूचना दी जिसके बाद टोल प्लाजा पर पुलिस ने कार सवारों को दबोच लियाऔर थाने ले आयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार
हाइकोर्ट और बडी-बडी कम्पनियो मे काम करने वाले साफ्टवेयर इन्जीनियरो की मंगलवार की रात निगोहां कस्बे मे फुटवियर दुकानदार से नो मे कहासुनी हो गयी। जिसके बाद कार सवार इन्जीनियर इलाहाबाद जाने लगे इसी दुकानदार की सूचना पर निगोहां पुलिस टोल प्लाजा पर कार सवार तीन लोगो को पकडकर निगोहां थाने ले आयी। इसके बाद कार सवार खुद को बेगुनाह बताते रहे पर पुलिस तीनो को लुटेरा बताकर दुकानदार की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर दिया। गाजियाबाद के नितिन अगवाल और रोहन व राघव साफ्टवेयर इन्जीनियर मंगलवार को लखनऊ हाइकोर्ट मे अपना काम कर इलाहाबाद जा रहे थे। और रात करीब 10 बजे निगोहां कस्बे मे रूककर श्रवण कुमार मिश्रा की फुटवियर की दुकान पर पहुंचकर चप्पल खरीदने के लिये उतरे और इस दौरान श्रवण से कहासुनी होने के बाद तीनो कार सवार इलाहाबाद तरफ निकल गये और इसी बीच श्रवण ने कन्ट्रोल रूम लूट की सूचना दे दी जिसके बाद निगोहां पुलिस ने रायबरेली के बछरांवा पुलिस की मदद से तीनो कार सवारो को पकड निगोहां थाने ले आयी और दुकानदार की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच करने की बात कहने लगी। एसो चैम्पियन लाल ने बताया कि दुकानदार ने जो तहरीर दी है। उसी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
स्कार्पियो सवार ने भी इन्ही लोगो की कन्ट्रोल रूम पर की थी शिकायत
अपने को भजापा नेता बताने वाले मोहनालागंज के गौरा के रहने वाले ऋषि मिश्रा ने बताया की मंगलवार की रात को वो अपने डेरी फार्म निगोहां के राती जा रहा था। तभी रास्ते मे वैगनआर कार सवारो ने उनकी गाडी के आगे बेढा लगाकर रोकने का प्रयास किया जिस पर किसी तरह भागकर कन्ट्रोल रूम पर सूचना दी। वहीं पकडे गये लोगो ने बताया कि ओवरटेक को लेकर कहासुनी हुयी थी। वहीं ऋषि मिश्रा ने बताया उन्हे काफी दिनो से जान से मारने की धमकी मिल रही क्योकि कुछ दिन पहले मोहनलालगंज की एक फैक्ट्री के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था। वही पुलिस भाजपा नेता की तहरीर पर पडताल कर रही है।
गाजियाबाद मे थाने से लेकर घर तक की पडताल
निगोहां पुलिस तीनो के पकडे जाने के बाद इनके घर और नजदीकी थाने से भी इनके बारे मे पडताल की जिसके बाद इनके खिलाफ कुछ नही मिला इसके बाद भी तीनो पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लूटेरा बना दिया।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट
—————————————————————————————————————–
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें





