Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeनया संविधान बनाना चाहती है भाजपा सरकार - अबू हाशिम आजमी

नया संविधान बनाना चाहती है भाजपा सरकार – अबू हाशिम आजमी

जौनपुर: सिपाह स्थित एक निजी अस्पताल में पहुचे सपा के महाराष्ट्र प्रदेश  अध्यक्ष अबू हाशिम आज़मी ने कांग्रेस,शिवसेना और भाजपा के खिलाफ जम कर भड़ास निकाला पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहाकि कांग्रेस पार्टी  सत्ता की लोभी है और काँग्रेस सोफ्ट हिंदुत्व की तरफ जा रही  है ये लोग सिर्फ सेक्युलरिज्म का बहाना करते है | अबू हाशिम आज़मी ने कांग्रेस पार्टी को यूपी में वोट कटुआ पार्टी बताया |
महाराष्ट्र के सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू हाशिम आज़मी शनिवार को  सिपाह रेलवे क्रासिंग के पास स्थित ओबैद सिद्दीकी के निजी अस्पताल में पहुचे थे जहा  मुन्ना सिद्दीकी , जावेद महमूद मरकजी सिरत कमेटी के अध्यक्ष इरशाद खान सहित  सैकड़ो लोग ने उनका जोरदार स्वागत किया | पत्रकारों से वार्ता करते हुए अबू हाशिम आज़मी ने  सपा का कांग्रेस के साथ गठबंधन होने की बात पर कहा की गठबंधन होना चाहिए लेकिन कांग्रेस  चाहती है की सिर्फ हमें मदद की जाए और सारी पार्टी बंद कर दी जाए | जितना सपा महाराष्ट्र  में मजबूत है उतनी ही कांग्रेस यूपी में  है इस लिए यहा हम कांग्रेस वोट कटुआ कह सकते है | वोट कटुआ को अखिलेश जी ने सेक्यूलिरिज्म को बचाने के लिए वोट में बटवारा न हो इस लिए 105 सीटो पर चुनाव लडवाया लेकिन जब गुजरात में चुनाव हुआ तो सपा को नही पूछा गया कर्नाटक में सपा को सीट नही दी गई ये लोग सिर्फ अपना  स्वार्थ देखते है।
देश में रेप जैसी घटनावो को धर्म से जोड़ने पर उन्होंने कहाकि जब से भाजपा सरकार आई है  खूले आम देश को धर्म के नाम पर बाटना चाहते है | ये लोग नया संविधान बनाना चाहते है और ये देश के लिए खतरनाक है सभी सेकुलर लोगो को एक साथ मिलकर खड़ा होने की जरूरत है और इन सबके पीछे RSS का हाथ है |
अबू हाशिम आज़मी ने कहाकि महराष्ट्र में पहले शिवसेना बड़ी थी और भाजपा छोटी थी लेकिन अब भाजपा बड़ी हो गई है। उन्होंने कहाकि  बाला साहब ठाकरे अपने जिंदगी में किसी के दरवाजे नही गये लेकिन उद्धव ठाकरे घुटने टेक देते है उन्हें तो चाहिए की  अगर भाजपा पे अपमान हो रहा है तो तुरंत भाजपा को छोड़ देना चाहिए

अजवद क़ासमी की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular