Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeNationalनदवी से हुसैनी बने सलमान के विरोध में लगे मुर्दाबाद के नारे

नदवी से हुसैनी बने सलमान के विरोध में लगे मुर्दाबाद के नारे

सीमाब नकवी।लखनऊ। आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से बाहर का रास्ता दिखाए जाने के लगभग एक महीने बाद मौलाना सलमान नदवी ने मानवता कल्याण बोर्ड का गठन कर अपने सिर पर मुसीबत मोल ले ली है। राजधानी के एक होटल में जब मौलाना सलमान हुसैनी नदवी कल्याण बोर्ड का गठन की घोषणा कर रहे थे वहीं होटल के बाहर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के पदाधिकारी विरोध करते हुए सलमान हुसैनी मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। मुस्लिम लीग के प्रदेश सचिव अतीक अहमद से जब विरोध का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम लोग सलमान नदवी का नहीं बल्कि सलमान हुसैनी का विरोध कर रहे हैं। सलमान नदवी ने नदवा और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को बेइज्जत करने का काम किया है, इसके पीछे एक बहुत बड़ी डील छुपी हुई जिसका खुलासा जल्द से जल्द हो जायेगा।
अतीक अहमद ने कहा कि उनके इस तरह के बोर्ड बनाये जाने से मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का नुकसान होगा। जिसकी साजिश मौलाना सलमान नदवी बोर्ड से बाहर का रास्ता दिखाये जाने के बाद से ही कर रहे थे। हिन्दुस्तान का पूरा मुस्लिम समुदाय मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के साथ है। बाबरी मस्जिद की जमीन पर मंदिर बनाने की बात करने वाले सलमान नदवी को हम लोग यह बता देना चाहते हैं कि मस्जिद की जमीन को हम लोग एक इंच भी किसी को देने वाले नहीं हैं। सलमान नदवी बोर्ड से निकाले जाने के बाद से लगातार सलमान नदवी ऊल जलूल की हरकतें कर रहे हैं। मौलाना सलमान नदवी जब जब भी मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के खिलाफ बोलेंगे हम लोग उनका विरोध करेंगे। बोर्ड बनाने के पीछे सलमान नदवी का भगवा एजेंडा है जिसे लेकर वह आगे बढ़ रहे हैं और मस्जिद की जगह पर मंदिर निर्माण की लगातार बात कर रहे हैं।
आतंकी बगदादी को बधाई देने वाले सलमान का उस समय मुस्लिम लीग ने नहीं किया था विरोध
मौलाना सलमान नदवी ने जब आतंकी अबूबक्र अल बगदादी को पत्र लिखकर बधायी दी थी और पूरी दुनिया के मुसलमानों का खलीफा बताया था उस समय मुस्लिम लीग ने कोर्ई विरोध नहीं किया था। जबकि इस संबंध में पूछे गये सवाल के जवाब में लीग के सचिव ने कहा कि यह जांच का विषय है और इस मामले पर वह कतराते नजर आये। हालांकि उस समय कुछ मुस्लिम संगठनों ने मौलाना के उस पत्र का विरोध भी किया था और सलमान नदवी का पुतला भी जलाया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular