जीआई का हैवत मऊ मवइया, से युवक की गुमशुदगी का मामला,
दिनभर हलाकान रही पुलिस, कोतवाली को घेरे रहे ग्रामीण,कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
लखनऊ।पीजीआई इलाके के हैवत मऊ मवइया गाँव स्थित घर से बीते शनिवार, बाइक से ससुराल जाने के लिए निकले युवक राजकुमार का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है, जब कि स्थानीय पुलिस, अलग अलग टीम बनाकर राजकुमार की तलाश में लगी हैं, वहीं इस मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीण रविवार दोपहर से ही कोतवाली पर घेरा डाले हुए हैं।वह जल्दी से जल्दी राजकुमार को ढूंढ कर लाने की गुहार लगा रहे हैं।

जब कि पत्नी किरण, व माता विटाना भी कोतवाली परिसर में ही गाँव वालों के साथ मौजूद हैं, उनका रोरोकर बुरा हाल है।
वहीं पूंछतांछ के लिए लाए गए एक युवक को ग्रामीण बार बार उन्हें सौंपने के लिए कह हंगामा करते रहे,जिन्हें संभालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इंस्पेक्टर पीजीआई रवींद्र नाथ राय ने बताया कि, रविवार दोपहर से ही टीमें गठित कर संभावित क्षेत्रों में तलाश की जा रही है, लेकिन अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है, माती बिजनौर इलाके में उसके होने की पुष्टि नहीं हो सकी है, बछरांवा तक तलाश कर रही हैं, कुछ नम्बर भी जांच के दायरे में है,राजकुमार का मोबाइल फोन घर के पास से ही बन्द हो गया है, अभी तक की जांच से लगता है कि राजकुमार घरेलू विवाद के बाद खुद ही कहीं चला गया है।वैसे पुलिस कई बिंदुओं पर काम कर रही हैं।

राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





