Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarquee दलितों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ दलितों ने किया धरना प्रदर्शन

 दलितों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ दलितों ने किया धरना प्रदर्शन

 दलितों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ दलितों ने किया धरना प्रदर्शन
कानपुर महानगर। गुरूवार को अखिल भारतीय दलित पैंथर द्वारा देश और प्रदेश में हो रहे दलितों के साथ अत्याचार को लेकर दलित समाज के लोगों ने बड़े चौराहा स्थित राम आसरे पार्क में धरना प्रदर्शन किया और केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ ज़ोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
इस दौरान दलित पैंथर के अध्यक्ष धनी राम पैंथर ने बताया कि आज  दलित के साथ लगातार बर्बरता की जा रही है और सरकार अपने आप मे मस्त है आज राष्ट्रपति के साथ भी छुआछूत का भेदभाव किया जा रहा है जैसे अजमेर स्थित पुष्कर मन्दिर में राष्ट्रपति को सिर्फ इसलिये प्रवेश नही करने दिया गया क्योंकि वो दलित वर्ग से हैं उन्होंने बताया कि गोरखपुर, कासगंज,बदायूं, महाराष्ट्र, राजकोट, सहारनपुर जैसे मामलों में दलितों के साथ बर्बरता से उत्पीड़न किया जा रहा है उन्होंने कहा कि जो लोग भारत के संविधान को नही मानते हैं वो मनु के सम्विधान को लागू करना चाहते हैं उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग पूरे राष्ट्र को हिंदुत्व करना चाह रहे है असल मे भारत के टुकड़े करना चाह रहे हैं उन्होंने बताया कि गोरखपुर में जिस तरह से दलितों पर अत्याचार हुआ है वो एक बड़ा जुर्म है लेकिन मोदी और योगी कहते है कि दलित हमारा मित्र है इस मामले में दलितों के साथ जो प्रशासनिक अभद्रता की गई लेकिन उसमें भी सरकार अभी तक चुप्पी साधे हुए है दलित पैंथर ग्रुप की मांग है कि पूरे देश मे जो दलितों के साथ जो अत्याचार हो रहा है उस पर कड़ा कानून बने और पीड़ितों को न्याय मिले। नही तो दलित मजबूर होकर आंदोलन करेगा। मुख्य रूप से उपस्थित धनीराम पैंथर, पवन गुप्ता, प्रदीप यादव, राजेंद्र कुरील, सुनील बाल्मिक, विजय सागर, उमेश पैंथर, व श्रवण कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट 
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular