Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeडीजीपी को लेकर कवायद शुरू

डीजीपी को लेकर कवायद शुरू

BRIJENDRA BAHADUR MAURYA ———
डीजीपी को लेकर कवायद शुरू

लखनऊ:-यूपी में नए डीजीपी को लेकर कवायद शुरू हो गई ।  इस रेस में बिहार के रहने वाले दो आईपीएस अधिकारीयों के नाम सबसे आगे हैं । मौजूदा डीजीपी सुलखान सिंह इसी माह के अंत में रिटायर हो रहे हैं । ऐसे में अगला डीजीपी कौन होगा इसको लेकर चर्चाएं, पुलिस और गृह विभाग में शुरू हो चुकी है । अगर सूत्रों की मानें तो यूपी पुलिस के नए मुखिया की कमान प्रतिन्युक्ति पर गए किसी आईपीएस अधिकारी को दी जा सकती है । इसमें सबसे पहला नाम बीएसएफ के एडीजी रजनीकांत मिश्रा का है । इसके अलावा सीआईएसएफ में डीजी ओम प्रकाश का नाम भी चर्चा में है. दोनों ही आईपीएस बिहार के रहने वाले हैं । 1984 बैच के आईपीएस रजनीकांत मिश्रा और 1983 बैच के आईपीएस ओम प्रकाश की गिनती तेज-तर्रार अफसरों में होती है । रजनीकांत मिश्रा का नाम पहले भी चर्चा में चला था, लेकिन वरिष्ठता के आधार पर सुलखान सिंह को डीजीपी बनाया गया था । फिलहाल अब रजनीकांत मिश्रा का दावा सबसे मजबूत माना जा रहा है ।

https://www.youtube.com/watch?v=WibAR5bvXQM


अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular