JOIN US-9918956492————————————————
डीएलएफ कम्पनी द्वारा सरकारी जमीन पर किये गये कब्जे को तहसील प्रशासन ने हटवाया
मोहनलालगंज।मोहनलालगंज एसडीएम चन्दन कुमार पटेल के नेतृत्व में तहसीलदार शम्भू शरण नें राजस्व कर्मियों व पुलिस फोर्स के साथ पुरसेनी ग्राम पंचायत में डीएलएफ प्लाटिगं कम्पनी द्वारा सरकारी चकमार्ग पर कब्जा कर उस पर बनायी गयी पक्की सङक को जेसीबी मशीन से खोदवाकर सरकारी चकमार्ग की जमीन को कम्पनी के अवैध कब्जे से मुक्त कराया।

मोहनलालगंज एसडीएम चन्दन कुमार पटेल ने बताया पुरसेनी ग्राम के ग्रामीणो ने डीएलएफ प्लाटिगं कम्पनी द्वारा सरकारी चकमार्ग गाँटा स०-690पर अवैध कब्जा कर अपनी प्लाटिगं कम्पनी के अन्दर कर उस पर पक्की सङक बनाये जाने की शिकायत कर अवैध कब्जा हटवाये जाने की माँग की थी।रविवार को तहसीलदार शम्भू शरण सहित कानूनगो व लेखपाल व पुलिस फोर्स के साथ डीएल एफ कम्पनी में स्थित चकमार्ग की जमीन को चिन्हित करने के बाद जेसीबी मशीन से चकमार्ग पर बनायी गयी पक्की सङक को खुदवाकर कम्पनी के अवैध कब्जे से सरकारी चकमार्ग की जमीन को मुक्त कराया गया।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट—————–
——————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





