Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeडकैती कांड के पीड़ितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

डकैती कांड के पीड़ितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के काकोरी व मलिहाबाद में बीते दिनों पहले हुई डकैती कांड के पीड़ितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक  सहायता। मृतक के परिजनों को पांच लाख तथा घायलों को पचास रुपये के चेक वितरित किये।

गत माह सरावा गांव में पड़ी डकैती के दौरान पूर्व प्रधान के बेटे श्यामू 40 की डकैतों ने पीटपीट कर हत्या कर दी गयी थी। घटना स्थल पर पहुँचे सांसद ने पीड़तों को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाने की घोषणा की थी। शनिवार को उपजिलाधिकारी जयप्रकाश व सांसद कौशल किशोर ने मृतक की पत्नी गीता देवी को पांच लाख पचास हजार के दो चेक दिये। वही घायल पवन व डकैतों की गोली से जख्मी हुये छत्रपाल यादव को पचास पचास हजार रुपये के चेक प्रदान किये। इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष अरविन्द शर्मा,उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू,महामंत्री जितेंद्र अवस्थी सहित दर्जनों गणमान्य जन उपस्थित रहे।

पंचदेव यादव की रिपोर्ट


9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular