JOIN US-9918956492——————————————————–
मलिहाबाद लखनऊ।राजधानी लखनऊ क्षेत्र के काकोरी व मलिहाबाद में दो दिन पूर्व हुई डकैतीया एवं हत्या से जनता में व्याप्त डर की भावना को लेकर समाजवादी पार्टी व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मलिहाबाद जय प्रकाश को सौंपा।ज्ञापन के अनुसार डाकघर,गल्लामंडी,मुख्य चौराहा व सभी वार्डों में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक पुलिस की तैनाती,सभी गलियों में गश्त सुनिश्चित करना व उनके मोबाइल नं सम्भ्रान्त लोगों को उपलब्ध कराना,कस्बे व थाना क्षेत्र के सभी स्कूलों में पुलिस की तैनाती व इच्छुक व्यक्ति को शस्त्र का लाइसेंस जारी करने आदि मांगे शामिल थी।

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी लखनऊ के उपाध्यक्ष व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अहसन अज़ीज़ खान,व्यापार मंडल मलिहाबाद के संरक्षक उमा कान्त गुप्ता,अध्यक्ष आशीष गुप्ता,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राबिन यादव,महामंत्री जीशान वाली,सदस्य नगर पंचायत दिलीप गुप्ता सहित काफी लोग शामिल थे।
बीती रात पुलिस और जनता के लिए रतजगा साबित हुई शाम करीब 9 बजे सरांवा में किसी के घर के ऊपर बिल्ली या कोई अन्य जानवर के कूदने को बदमाशों की आहट समझकर अपने लाइसेंसी असलहे से फायर झोंक दिया जिसकी आवाज सुनकर आस पड़ोस के गांव वासियों ने इसे डकैतों द्वारा की जा रही फायरिंग समझकर शोरगुल और फायरिंग चालू कर दी गई देखते ही देखते सरांवा सहित कस्बा,सदरपुर,तिलसुआ,रसूलपुर,
मलिहाबाद कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने कहा कि सभी क्षेत्र वासियों को सतर्क रहने के साथ साथ अफवाहों से बचने की भी काफी जरूरत है।बीती देर रात में अफवाहों के चलते कुछ समय के लिए अफरा तफरी का माहौल रहा लेकिन तुरन्त पुलिस ने जनता को समझाया और चेताया कि कोई शरारती तत्व अफवाहें फैलाकर कोई बड़ी घटना घटित कर सकता है।
पंचदेव यादव की रिपोर्ट—————————————-
https://www.youtube.com/watch?v=PBLx74WM1t8





