जौनपुर: संचार एवं रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि अक्तूबर तक बचे हुए सभी चार हजार मानव रहित क्रासिंगों पर गेटमित्र तैनात कर दिये जाएंगे। इसके साथ ही दुनिया के आधुनिकतम सिग्नल सिस्टम भी लगाये जाएंगे। जिला कलक्ट्रेट में गुरुवार को आयोजित एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे रेल राज्यमंत्री ने कहा कि कुछ अवैध रेलवे क्रासिंग भी हैं, इन्हें कैसे बंद किया जाय इस पर विचार किया जा रहा है।
ट्रेनों की लेटलतीफी पर रेलराज्यमंत्री ने कई कारण गिनाये और कहा कि रेल दुर्घटनाओं के मद्देनजर सुरक्षा के काम पूरे किये जा रहे हैं। गर्मी की छुट्टी के कारण स्पेशल ट्रेनें चलायी जा रही हैं। इससे पटरियों पर ज्यादा दबाव है।
उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से अब तक पूर्वांचल में जौनपुर के लिए रेलवे ने करोड़ों का कार्य किया है। तीन रेले उपखण्डों जौनपुर से औड़िहार तक दोहरीकरण और विद्युतीकरण के लिए 257 करोड़ रुपये स्वीकृत हुआ है। जौनपुर से अकबरपुर और फेफना (बलिया) से शुरू होकर मऊ से शाहगंज तक दोहरीकरण के लिए टेंडर हो चुका है। जौनपुर जंक्शन से सिटी तक रेल लाइन बिछाने के लिए 86 कराड़ रुपये मुआजा रकम जारी कर दी गयी है। इस कार्यकाल में जौनपुर होते हुए आठ ट्रेनें चलायी गई हैं।

जौनपुर जंक्शन पर ट्रेनों की धुलाई और रखरखाव की व्यस्था पूरी होते ही मुम्बई के लिए नई ट्रेन चलायी जाएगी। देश में पहले 46-47 हजार करोड़ रुपये रेल पर प्रतिर्ष खर्च होता था। पीएम मोदी की सरकार ने पिछले र्ष एक लाख 48 हजार करोड़ रुपये सिस्टम मजबूत करने में खर्च किया है। सिर्फ यूपी में 7688 करोड़ विभिन्न परियोजनाओं पर खर्च किये गये हैं।

अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





