Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeजौनपुर का एक और लाल देश की रक्षा करते समय शहीद

जौनपुर का एक और लाल देश की रक्षा करते समय शहीद

मीरगंज/जौनपुर जिले का एक और लाल देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया। जिले का यह बेटा सुकमा में गुरुवार को सुबह करीब 8:30 बजे कांकेरलंका के और पुसवाड़ा के बीच आईईडी ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद हो गया।

यह शहीद मीरगंज थाना क्षेत्र करियांव गांव का राजेश कुमार है। विस्फोट में जवान की हालत नाजुक होने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में ही जवान ने दम तोड़ दिया। सुकमा के कांकेरलंका और पुसवाड़ा के बीच गुरुवार को सीआरपीएफ की 206 कोबरा बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। जवान राजेश कुमार का पैर नक्सलियों द्वारा प्लांट आईईडी पर पड़ गया। आईईडी ब्लास्ट होने से जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में शहीद हो गया।

अजवद क़ासमी की रिपोर्ट 


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular