JOIN US-9918956492—————————————
जेई पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मोहनलालगंज।मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के भावाखेङा गाँव में जेई आरएन वर्मा और विद्युत कर्मियो की टीम के साथ तीन महीने पहले विधुत चेकिगं के दौरान मारपीट करने के साथ सरकारी प्रपत्र फङने वाले आरोपी देवेन्द्र सिंह उर्फ छुल्लू सिंह को मगंलवार को मोहनलालगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहा से न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।

इस्पेक्टंर धीरेन्द्र प्रताप कुशवाहा ने बताया 1 नवम्बर 2017को भावाखेङा गाँव में जेई आर एन वर्मा अपनी टीम के साथ विधुत चेकिगं कर रहे थे तभी देवेन्द्र सिहं के घर चेकिगं करने पहुँचे विधुत चोरी पकङे जाने पर आरोपी ने अपने दो-तीन साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर अवर अभियंता आरएन वर्मा से भीङ गया ओर उनकी जमकर पिटाई कर सरकारी अभिलेख फाड़ने के बाद मौके से भाग निकला था।जेई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मारपीट सहित सरकारी कार्य में बाधा पहुँचने सहित अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही थी मगंलवार को आरोपी देवेन्द्र सिहं को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट—————————–
——————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





