Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeUncategorizedजिस लड़की को देख आप भी हो गए होंगे दीवाने उसके खिलाफ...

जिस लड़की को देख आप भी हो गए होंगे दीवाने उसके खिलाफ हुई एफआईआर

मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर इन दिनों इंटरनेट संसेशन बन चकुी हैं। वह अपकमिंग मलयालम फिल्म ओरू अदार लव में नजर आएंगी। फिल्म के गाने में अपने नैन नक्श के दम पर सबकों दीवाना बनाने वाली प्रिया अब एक मुश्किल में घिरती दिख रही हैं। ‘हैदराबाद यूथ’ ने फिल्म के निर्माता और प्रिया प्रकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। उनका कहना है कि वायरल हो रहे गाने से मुस्लिम धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने गाने के कुछ शब्दों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने एफआईआर में मुस्लिम भावनाएं भड़कने का आरोप लगाया है।

फिल्म का गाना मानिकया मलरया पूवी कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ था, जिसमें प्रिया स्कूल असेंबली में इशारों-इशारों में को-एक्टर से बात करती दिख रही थीं। इस गाने के बाद से ही वह इंटरनेट पर रातों रात स्टार बन चुकी हैं। वहीं अब गाने के विरोध में हैदराबाद के युवाओं ने शिकायत दर्ज करवाई है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो प्रिया प्रकाश और फिल्म के निर्माता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले युवाओं का कहना है कि उन्हें भी यह वीडियो काफी पसंद आया था। पर जब उन्होंने मलयालम भाषा के इस गाने का अनुवाद किया तो पाया कि गाने के कुछ शब्द ऐसे हैं जो कि धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करते हैं। इसके बाद उन्होंने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया।

फिल्म के गाने रिलीज हुए अभी तीन दिन ही हुए हैं और यह गाना यूट्यूब पर करीब 9 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाना रिलीज होने के बाद से ही प्रिया लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं रातों-रात बढ़ी इस पॉपुलैरिटी को देख प्रिया और उनके टीचर काफी खुश हैं। प्रिया 18 साल की हैं और वह बी. कॉम स्टूडेंट हैं। वह अपनी डेब्यू फिल्म में भी एक स्टूडेंट के किरदार में हैं। कुछ घंटे पहले ही फिल्म के टीजर को रिलीज किया गया है। इस टीजर में भी प्रिया को-एक्टर रोशन के साथ इशारों में रोमांस करती दिख रही हैं।
——————————————————————————————————————
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular