जन-गण-मन संस्था द्वारा शहीद के परिजनों व जनपद के गौरव को किया जाएगा सम्मानित
जौनपुर। सामाजिक संस्था जन-गण-मन द्वारा दो दिवसीय 11वें शिराज-ए-हिन्द महोत्सव का शुभारम्भ सात अप्रैल को सायंकाल सायं छह बजे मुख्य अतिथि नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश यादव द्वारा बदलापुर पड़ाव स्थित आईना गोल्ड मोहम्मद सफी ग्राउंड पर किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद डॉ. केपी सिंह व विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतापगढ़ कुंवर हरिवंश सिंह, रामचरित्तर निषाद, पूर्व सांसद विद्या सागर सोनकर, विधायक हरेंद्र प्रताप सिंह, श्रीमती लीना तिवारी, पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी, सुरेंद्र प्रताप सिंह तथा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय मौजूद रहेंगे।
शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद के वीर शहीद सपूतों के परिवारीजनों को मरणोपरांत संस्था द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

साथ ही संस्कार के सलाम विषय पर संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया है। आठ अप्रैल को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सै. गय्यूर हसन रिजवी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव करेंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक रमेश चंद्र मिश्र, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी तथा एसपी केके चौधरी मौजूद रहेंगे जो जनपद के गौरव आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, डॉक्टर्स, इंजीनियर, पत्रकार व अन्य क्षेत्रों में जिले का नाम रौशन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
साथ ही इस महोत्सव में प्रदेश के साथ-साथ अन्य प्रदेशों के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये जाएंगे। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष असलम शेर खान, महासचिव वरिष्ठ पत्रकार श्याम नारायण पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति में दी है।


अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





