Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeजनता के पैसे से इंतजाम सरकार करेगी और मुनाफा अम्बानी, अडानी जैसे...

जनता के पैसे से इंतजाम सरकार करेगी और मुनाफा अम्बानी, अडानी जैसे लोग कमायेंगे:मार्क्सवादी पार्टी

लखनऊ। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) उत्तर प्रदेश राज्य मंत्रि परिषद ने कहा है कि भाजपा सरकार द्वारा देश के बड़े पूंजीपतियों के सहारे उ0प्र0 के विकास का जो शोर मचाया गया है उसकी हकीकत कुछ और है। वास्तव में यह 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए जुमलेबाजी है। जनता को सब्जबाग दिखाना है और उसे भ्रमित करना है। उत्तर प्रदेश के विकास की बुनियाद है कृषि। कृषि का विकास, छोटे उद्योग धंधों तथा दस्तकारी का विकास और गांवों की सड़कों का विकास। उद्योगपतियों के उ0प्र0 जमावड़े से ऐसी कोई संभावना नहीं निकलती हुई दिखायी देती।

विकास के जिस मॉडल से योगी सरकार तथा मोदी सरकार गदगद है वह पीपीपी या निजी क्षेत्रों पर आधारित मॉडल है जिसका मतलब है जनता के पैसे से इंतजाम सरकार करेगी और मुनाफा अम्बानी, अडानी जैसे लोग कमायेंगे। प्रदेश के अनौपचारिक एवं असंगठित कारोबार तथा खेती एवं किसानों को और संकट में डालने की कोशिश है। कारपोरेट घरानों को किसानों की जमीन दी जायेगी जिससे किसानों की तबाही और बढ़ेगी। माकपा ने कहा है कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जन असंतोष बढ़ रहा है जिसको ठण्डा करने के लिए झूठे वायदे किये जा रहे हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=PBLx74WM1t8


9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular