जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम का मोहनलालगंज कस्बे में आज होगा स्वागत
मोहनलालगंज।लखनऊ से एक कार्यक्रम में शुक्रवार की सुबह प्रतापगढ जा रहे परम पूज्य शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य राज राजेश्वराश्रम जी महाराज व राष्ट्रीय स्वंय सेवक सघं के अखिल भारतीय अधिकारी माखन सिहं चौहान जी का मोहनलालगंज कस्बे में कस्बावासी फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत करेगे।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह सात बजे लखनऊ – रायबरेली के रास्ते प्रतापगढ जनपद में एक निजी कार्यक्रम में जा रहे शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम जी महाराज व आरएसएस के अखिल भारतीय अधिकारी श्री माखन सिहं चौहान का शुक्रवार की सुबह सात बजे मोहनलालगंज कस्बे में आर एस एस कार्यकर्ताओ सहित कस्बे के लोग फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत करेगे। कार्यक्रम की जानकारी समाजसेवी अनुपम मिश्रा ने दी.

राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





