छात्राओं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
कानपुर महानगर। बसन्ती नगर स्थित नगर निगम बालिका विधालय में माथुर वैश्य इंटरनेशनल मैन क्लब द्वारा स्वास्थ्य परिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम में विधालय की छात्राओ के स्वास्थ का परीक्षण कर उन्हे हितकारी सलाह दी गयी। इस अवसर पर उपस्थित डा0 आर0सी0 गुप्ता, डाक्टर आरती तिवारी ने बच्चों को आम बीमारियों से सम्बन्धित जानकारी दी और बताया कि हम थोडी सावधानी बरतकर कैसे छोटी-मोटी बीमारियों से बच सकते है। डा0 आ0सी0 गुप्ता ने कहा हमें सबसे ज्यादा सफाई और स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिये। यदि हम गंदे रहेगे तो हम सदैव संक्रमण होने के खतरे में रहेगे। कहा छात्राओं को बहुत से दायित्व निभाने होते है यदि स्वच्छ रहने का महत्व व समझ जायेगी तो आने वाली पीढी भी लाभान्वित होगी। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष धीरज गुप्ता, सचिव आनन्द गुप्ता व अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





