पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे———————–
उत्तर प्रदेश में एक मुस्लिम परिवार पर बुधवार को एक चलती ट्रेन में भीड़ ने हमला कर दिया. हमलवारों ने रॉड से पिटाई करने के साथ ही परिवार को लूटा और सांप्रदायिक गालियां दी. यूपी के फर्रुखाबाद में हुए इस हमले के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें महिला, पुरुष के साथ दिव्यांग बच्चा भी घायल है.

पुलिस ने बताया कि परिवार के 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. इसमें कुछ की हालत गंभीर है. पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
दस लोगों का परिवार एक शादी कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद अपने शहर लौट रहा था. हालांकि हमले का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है. कुछ खबरों के मुताबिक दिव्यांग बच्चे से मोबाइल छीने जाने का परिवार के सदस्यों ने विरोध किया था. पुलिस के मुताबिक इसी के चलते भीड़ ने परिवार पर हमला कर दिया.
कहा सुनी के बाद हमले की आशंका के चलते परिवार ने अपने कंपार्टमेंट के दरवाजे बंद कर दिए थे, लेकिन दर्जनों की संख्या वाली भीड़ फिर भी बोगी में घुस गई. अस्पताल में भर्ती परिवार की एक महिला सदस्य ने कहा कि वे लोग हमें लगातार पीटते रहे, हमारे गहने लूट ले गए.

परिवार के एक व्यक्ति ने रोते हुए कहा कि उनके छोटे बच्चे को भीड़ ने थप्पड़ मारे और पिटाई की. परिवार का दावा है कि इमरजेंसी 100 हेल्पलाइन नंबर काम नहीं कर रही थी और पुलिस समय पर नहीं आई.
हमें सभी जिलों में ब्यूरो चीफ, रिपोर्टर और विज्ञापन प्रतिनिधि की जरुरत है संपर्क करे-9918956492





