Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeघर मे घुसकर लाखों की चोरी कर लेने वाले गैंग का खुलासा

घर मे घुसकर लाखों की चोरी कर लेने वाले गैंग का खुलासा

घर मे घुसकर लाखों की चोरी  कर लेने वाले गैंग का खुलासा।
चोरी किये गये लाखों के जेवरात तथा घटना मे इस्तेमाल बाइक बरामद।
बहराइच।जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान में चोरी की घटित घटनाओं के खुलासे व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु आदेश जुगुल किशोर पुलिस अधीक्षक उ0नि0 विनोद कुमार यादव स्वाट टीम प्रभारी को दिया था उक्त निर्देशन के अनुपालन मे रविन्द्र कुमार सिहं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बहराइच तथा सुरेन्द्र कुमार यादव क्षेत्राधिकारी नानपारा बहराइच ने रात्रि वादी संजय कुमार अग्रवाल पुत्र राम नाथ अग्रवाल निवासी बजाजा मार्केट कस्बा रुपईडीहा थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच के घर हुए लाखों की चोरी के सम्बन्ध मे पंजीकृत मामले का खुलासे हेतु उ0नि0 विनोद कुमार यादव प्रभारी स्वाट टीम व थानाप्रभारी रुपईडीहा निरी0 अरुण कुमार दिवेदी अपनी टीम के साथ आज  बाबाकुट्टी हाइवे रोड बाबागंज पर चेकिंग के दौरान दो लोगों मनोज पुत्र झलारी निवासी गुलाल पुरवा थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच बलराम उर्फ बलमा पुत्र बुधराम पथरकट्ट निवासी चकिया रोड कस्बा रुपईडीहा थाना रुपईडीहा को गिरफ्तार किया गया । पूछताछ करने पर इनलोगों ने बताया  कि कस्बा रुपईडीहा मे सेठ संजय अग्रवाल के घर की चोरी हमदोनो तथा हमारा साथी संजय पथरकट्ट पुत्र टेढे निवासी पुरानी बाजार बाबागंज थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच के साथ मिलकर की गई थी इस समय हमारा एक साथी संजय इस समय जिला करागार बहराइच मे बन्द है ।तलाशी के दौरान इनलोगों के कब्जे से जेवरात चांदी के सिक्के, चादी की प्लेट व कटोरी तथा घटना मे इस्तेमाल की गई एक अदद मोटर सायकिल बरामद हुई।इन शातिर चोरों को मामला पंजीकृत कर जेल रवाना किया गया।इस कार्य मे उ0नि0 विनोद कुमार यादव प्रभारी स्वाट टीम का0 विनोद कुमार सिंह,का0 विजय नरायन तिवारी,का0 ज्ञान बहादुर सिंह,का0 रविशंकर पाण्डेय,का0 दिलीप कुमार,का0 रविन्द्र यादव,का0 आशिष कुमार जयसवाल सर्विलास सेल,का0 रवि प्रताप यादव,का0 नितिन अवस्थी सर्विलास सेल बहराइच,का0 सर्वेश कुमार यादव क्राइम ब्रान्च,निरीक्षक अरुण कुमार दिवेदी थाना रुपईडीहा,उ0नि0 दीन दयाल,उ0नि0 अतिउल्लाह,का0 सन्तोष कुमार चौधरी,का0 हरहंगी यादव,का0 सुनील कुमार गुप्ता थाना रुपईडीहा बहराइच का सराहनीय योगदान रहा इस सराहनीय कार्य करने पर उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर  द्वारा 10000/- रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई।
——————————————————————————————————————-
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular