Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeगोरखपुर पुलिस ने धर्मशाला चौराहे से पकड़े 5 लाख रुपये

गोरखपुर पुलिस ने धर्मशाला चौराहे से पकड़े 5 लाख रुपये

गोरखपुर पुलिस ने धर्मशाला चौराहे से पकड़े 5 लाख रुपयेगोरखपुर। लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर चल रही चेकिंग में आज धर्मशाला चौराहा के पास एक कार से पुलिस ने 5 लाख रुपये कब्जे में ले लिया। विभिन्न चौराहों पर स्टैटिक सर्विलान्स टीम चेकिंग में लगी हुई थी। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद चेकिंग बढ़ा दी गई है। बता दें कि अधिसूचना लगने के बाद आप अपने साथ पचास हजार रुपये ही लेकर चल सकते हैं। इससे अधिक की रकम लेकर चलने पर आपको उसका कागजात दिखाना ही होगा।


बृहस्पतिवार को पुलिस चौकी धर्मशाला के सामने धर्मशाला चौराहे पर चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह  तथा स्टेटिक टीम मजिस्ट्रेट  सचिन राय उपनिरीक्षक हरकेश आर्य कांस्टेबल हरिराम चौहान राजेंद्र यादव मनीष सिंह हेड कांस्टेबल रामप्रताप सिंह वीडियो ग्राफर विवेक कुमार की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 5 लाख रुपए बरामद की गई । बरामद रकम का कोई भी मौके पर बिल बाउचर नहीं मिला। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्टेटिक टीम व पुलिस चौकी धर्मशाला पुलिस द्वारा उक्त धनराशि को सीज कर किया गया।


9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular