join us-9918956492————————————————————
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े—————————————–
गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर ,विभिन्न स्कूलों के बच्चे करेंगे भव्य कार्यक्रम
26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर होने वाले सभी कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है ऐसे में बुधवार को विधान भवन के पास होने वाले कार्यक्रम का रिहल्सल किया जा रहा है। जिसमें परेड के साथ साथ ही राजधानी लखनऊ के जाने माने स्कूली बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के गीत संगीत वह प्रदेश संबधित चीजों को भी दिखाया जायेगा।

हला कि यह परेड बारिश मानसून बदलने से थोड़ा फीका पर अगर 26 जनवरी को मौसम सही रहा तो सभी कार्यक्रम सफलता पूर्वक होगा। 26 जनवरी, 2018 को विधान सभा के समक्ष होने वाला कार्यक्रम गरिमायुक्त एवं महत्वपूर्ण होता है। जिसमें राज्यपाल एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहतें हैं। गणतंत्र दिवस परेड भव्य एवं प्रतिष्ठित समारोह है।
सूत्रों के मुताबित अपर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिये हैं कि वो अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठापूर्ण व मेहनत से करते हुए आगामी गणतंत्र दिवस की सभी तैयारियॉं समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
गणतंत्र दिवस 2018 को विधान सभा के सामने से गुजरने वाली गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व सेना के कमाण्डर करेगें। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के लिए सभी समन्वयकों से जिम्मेदारी दृढतापूर्वक एवं क्षमतानुसार पूरी करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर भव्य आयोजन हेतु जिन जिन विभाग की ड्यूटी लगायी गयी है।
आप को बता दे परेड का मार्ग रविन्द्रालय/बाल संग्रहालय चारबाग से प्रारम्भ होकर गुप्ता तिराहा चारबाग से शुरू हुई। यहां से दाहिने मोहन होटल के सामने से बाॅस मण्डी चौराहे से दाहिने गुरू गोबिन्द सिंह मार्ग होते हुए लालकुआ चौराहा वाया महाराण प्रताप चौराहा, वार्लिगटन (हुसैनगंज) चौराहा, बापू भवन (रायल होटल) होते हुए विधान सभा के सामने से गुजरते हुए हजरतगंज चौराहा से बाये अल्का तिराहा, मेफेयर तिराहा होते हुए हिन्दी संस्थान तिराहे से दाहिने एसबीआई तिराहे के सामने से होते हुए केडीसिंह बाबू स्टेडियम के गेट नंबर 06 से प्रवेश कर समाप्त हुई।

सतीश संगम की रिपोर्ट—————————
——————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|