Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeक्यों गिराया गया शत्रुघ्न सिन्हा का घर

क्यों गिराया गया शत्रुघ्न सिन्हा का घर

JOIN US-9918956492————————————————————
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े——————————————– 
मुंबई के जुहू इलाके में भाजपा सांसद तथा सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की आठ मंजिला आवासीय इमारत के अवैध विस्तार एवं निर्माण को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने गिरा दिया है । बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से बीएमसी को सिन्हा के आवास ‘रामायण’ के अवैध विस्तार की कई शिकायतें मिली थीं । इसके बाद उन्हें इस संबंध में नोटिस भी भेजा गया था ।  

अधिकारी ने बताया, ‘‘सिन्हा ने हालांकि, नोटिसों का जवाब भी दिया लेकिन हमने निर्माण के प्रावधानों के अनुसार विस्तार में त्रुटि पायी और कल अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया ।’’  कई मुद्दों पर भाजपा की नीतियों से असहमत नहीं होने वाले बिहार से सांसद सिन्हा उस वक्त घर में ही थे जब यह कार्रवाई की गई।  अधिकारी ने बताया कि अवैध निर्माण को गिराये जाने के दौरान सिन्हा ने सहयोग किया । वह अपने परिवार के साथ इसी घर में रहते हैं ।  पर अवैध विस्तार को बीएमसी ने गिराया.
——————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular