join us-9918956492—————–
आपने आज (18 सितंबर) जैसे ही गूगल का पेज खोला होगा तो उसपर बने गूगल डूडल पर आपकी नजर जरूर गई होगी। क्या आप जानते हैं कि गूगल ने जिस शख्सियत को यह डूडल समर्पित किया है, वो कौन था और उसका क्या योगदान रहा है। नहीं तो कोई बात नहीं। गूगल ने आज जिसको डूडल समर्पित किया है, उसका नाम है सैमुअल जॉनसन, जिनकी आज 308 वीं जन्मतिथि है। इस महान शख्सियत की वजह से ही हम आज किसी भी शब्द का आसानी से मतलब समझ सकते हैं।
कहलाए ‘फादर ऑफ मॉडर्न डिक्शनरी’ –
सैमुअल जॉनसन ही वो शख्स हैं जिन्होंने डिक्शनरी की खोज की थी। इस वजह से ही लोग उन्हें ‘फादर ऑफ मॉडर्न डिक्शनरी’ के नाम से भी जानते हैं। इस डूडल में आप एक किताब को देखेंगे, जिसके खोलने के बाद पहले लेफ्ट पन्ने पर आपको सैमुअल जॉनसन की तस्वीर दिखाई देगी। पहली अंग्रेजी डिक्शनरी 1755 में बनी थी और जॉनसन को इस डिक्शनरी को संयोजित करने में 9 साल लग गए थे।
मॉडर्न डिक्शनरी ने दिलाई लाकप्रियता व कामयाबी –
जॉनसन एक ब्रिटिशर और प्रतिबद्ध अनुदारपंथी थे। उनका नाम ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी द्वारा नेशनल बायोकोग्राफी के रूप में वर्णित किया गया है जो कि अंग्रेजी इतिहास में सबसे अधिक विशिष्ट व्यक्ति पत्र हुआ करता था। जॉनसन के ऊपर एक किताब भी लिखी गई है जिसका नाम ‘द लाइफ ऑफ सैमुअल जॉनसन’ है और इस किताब को जैम्स बोसवेल ने लिखा है। इस मॉडर्न डिक्शनरी को बनाने के बाद जॉनसन को काफी लोकप्रियता और कामयाबी मिली। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी को बनने में 150 साल लगे और तब तक जॉनसन की ब्रिटिश डिक्शनरी काफी विशेष थी।
https://www.youtube.com/watch?v=WibAR5bvXQM