Tuesday, April 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeकॉमेडी का भंडार है फाइंडर्स कीपर्स

कॉमेडी का भंडार है फाइंडर्स कीपर्स

join us-9918956492———————-
कॉमेडी का भंडार है फाइंडर्स कीपर्स

24 नवंबर को भारत में रिलीज़ होने वाली इंडो-अफ्रीकन हॉलीवुड फिल्म फाइंडर्स कीपर्स का ट्रेलर यूट्यूब पर भारतीय दर्शकों को काफी लुभा रहा है। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में वर्ल्ड के मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन डालिन ऑलिवर भारतीय दर्शकों को अपनी कॉमेडी से लोटपोट करेंगे, यही नही बल्कि नील्स वैन, लिसे स्लाब्बेर, ग्रांट स्वाम्ब्य जैसे कई बड़े कलाकार दर्शकों को अपनी एक्टिंग से लुभायेंगे।

पोलोनिक्स मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म भारत में मेट्स एंटरटेनमेंट द्वारा रिलीज़ की जा रही है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट स्त्रिनी पिल्लई ने लिखी है और इस फिल्म का निर्देशन मायनार्ड क्राक ने किया है। पोलोनिक्स मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के डायरेक्टर कमलेश साहू ने मेट्स एंटरटेनमेंट के डायरेक्टर जयवीर पंघाल के साथ यह एक शुरुआत बताई और कहा कि हमारे पास कुछ बड़ी योजनाएं भी हैं जिन्हें जल्द ही दर्शकों को देखने को मिलेगा। इस फिल्म को दक्षिण अफ्रीका में पहले ही दर्शकों द्वारा सराहा जा चुका है और अब यह फिल्म इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में 24 नवंबर को धमाका करने आ रही है। इंडिया ई-कॉमर्स लिमिटेड मेट्स एंटरटेनमेंट के साथ इस फिल्म को पूरे देश में डिस्ट्रीब्यूट करेगी। इस फिल्म के साथ इंडियन सिनेमा, दक्षिण अफ्रीकी सिनेमा के साथ निश्चित रूप से
इतिहास बनाएगा।

https://www.youtube.com/watch?v=Ai63RihKTIE&t=2s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular