केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह 17 और 18 मार्च को लखनऊ में रहेंगे। वह 17 मार्च को दोपहर 1:25 बजे लखनऊ पहुंचेंगे। शाम पांच बजे सेंट जोसेफ स्कूल राजाजीपुरम में पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के होली मिलन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद 6:20 बजे कृष्णानगर में होली मिलन समारोह में शामिल होंगे।

18 मार्च को सेंट्रल पार्क समर विहार में कैंट विधानसभा क्षेत्र के होली मिलन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1:15 बजे नैशनल एलायंस फॉर स्वच्छ भारत की ओर से विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित सेमनार में शामिल होने के बाद शाम 4 बजे रेलवे स्टेडियम में रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।





