कल्बे जव्वाद को मिली धमकी के बाद पुलिस में हड़कंप , उलेमा चिंतित
लखनऊ। मुसलमानों को एक जुट करने के प्रयास में लगे मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद को धमकी मिली है । धमकी भरे फ़ोन कॉल के बाद पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया है। धमकी देने वाले शख्स ने वहाबियों के खिलाफ कुछ न बोलने को कहा है। उलेमा में भी इस धमकी को लेकर रोष व्याप्त है।

धमकी देने वाले ने उन्हें चेतवानी दी है, की वह शिया सुन्नी मुसलमानो की एकता पर मार्च में आयोजित होने कार्यक्रम में वहाबियत के खिलाफ एक शब्द न बोले।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मौलाना ने चौक कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई है और साथ ही कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौप दी है।
आपको बता दें कि मार्च में मौलाना कल्बे जवाद मुसलमानो के मामलों को लेकर शिया सुन्नी मुसलमानो के बड़े नेताओ व धर्मगुरुओं को साथ लेकर लखनऊ में एक बड़ी कांफ्रेंस का आयोजन करेंगे। इसमें मुसलमानो के सामाजिक, आर्थिक और राजनितिक मुद्दों पर चर्चा होनी है।
मौलाना जवाद के पास जिस नंबर से कॉल आया वह विदेश का बताया जा रहा है। फ़ोन करने वाले ने मौलाना से पहले मार्च में होने वाले कार्याक्रम के बारे में पूछताछ की और उसके बाद उनपर वहाबियत के खिलाफ बोलने का आरोप लगाया। जब मौलाना ने वहाबियत के दहशतगर्दी में संलिप्त होने की बात कही तो, फ़ोन करने वाले शख्स ने उन्हे धमकी देते हुए कहा कि, “अगर आपने कांफ्रेंस में वहाबियत के खिलाफ कुछ बोला तो बताएँगे दहशतगर्दी क्या होती है।
सीमाब नक़वी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें





