बाराबंकी के टिकैतनगर इलाके में पुलिस की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर हो रहा है कच्ची शराब का अवैध कारोबार एक युवक की मौत का सबब बन गया । कच्ची शराब पीने से घर से राशन लेने निकले बांसगांव निवासी एक युवक की मौत हो गयी ।

परिजनों की माने तो मृतक राशन लेने घर से कोटे की दुकान के लिए निकला था लेकिन बारिश होने के चलते पास के गांव में चल रहे कच्ची शराब के अड्डे पर पहुच गया और वहां शराब पीने के बाद घर लौटते समय रास्ते मे ही युवक की हालत बिगड़ गयी और उसने दम तोड़ दिया । ग्रामीणो की माने तो कच्ची शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ कई बार शिकायते भी की गई लेकिन कोई सुनवाई नही हुई । सूत्रों की माने पुलिस विभाग वाह अबकारी विभाग मिलीभगत से कच्ची शराब का कारोबार चल रहा है जब इस मामले में बाराबंकी sp से बाइट लेने पत्रकार पहुंचे तो sp बी पी श्रीवास्तव का कहना है पहले जांच कर लेंगे उसके बाद बाइट देंगे
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





