Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeऐसा तरीका विरोध का जो इसे पहले शायद ही देखा हो

ऐसा तरीका विरोध का जो इसे पहले शायद ही देखा हो

JOIN US-9918956492————————————————-
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े——————————– 
उत्तर प्रदेश में आलू किसानों का आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा है. किसानों ने कई कुंतल आलू मुख्यमंत्री आवास और विधानसभा के सामने सड़कों पर फेंक दिया है. बता दें कि शुक्रवार की रात को ही किसानों ने सड़कों पर आलू फेंकना शुरू कर दिया. पुलिस और LIU रात भर सोती रही. किसानों ने राजभवन के सामने भी आलू फेंका है.

दरअसल आलू की कम कीमत मिलने यूपी के आलू किसानों में नाराजगी है. इसलिए विरोध स्वरूप किसानों ने राजधानी लखनऊ की सड़कों पर बोरे के बोरे आलू सड़कों पर फेंक दिए हैं. किसानों को मंडियों में 4 रुपये किलो का भाव मिल रहा है, लेकिन किसान सरकार से 10 रुपये प्रति किलो का भाव मांग रहे हैं.

राज भवन, मुख्यमंत्री आवास के पास आलू फेंके जाने की खबर से प्रशासन में हड़कंप है. अफसर अपनी इज्जत बचाने के लिए आलू उठवा रहे हैं. हालांकि बहुत सारा आलू वाहनों के टायरों से दबकर खराब हो गया है. किसानों की मांग है कि सरकार आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाए.

https://www.youtube.com/watch?v=eBIyfSqbc0o


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular